FM NEWS NETWORK
रांची: चीन के साइबर ठगों को इंफॉर्मेशन देने वाले 7 एजेंट को राजधानी रांची से बीते 4 जुलाई, को ओलिव गार्डन होटल से गिरफ्तार किया गया था। इनके द्वारा होटल में संगठित साइबर आपराधिक गिरोह के तौर पर काम किया जा रहा था। अब इस गिरोह के किंगपिन सन्नी यादव को साइबर क्राइम ब्रांच ने भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से की गई है।साइबर क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित ओलिव गार्डन होटल में एक संगठित साइबर गिरोह का सरगना आया है। जो इन्वेस्टमेंट स्कैन और डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से धोखाधड़ी की गतिविधियों में लिप्त होकर गिरोह का संचालन कर रहा था। इसके द्वारा म्यूअल बैंक खातों की व्यवस्था कर चीनी ठगो से मिली भगत से अवैध ट्रांजैक्शन किया जाता था। पुलिस इसे बड़ी सफलता मानकर चल रही है।इसी सूचना पर झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के किंगपिन सन्नी यादव को गिरफ्तार किया है।इसके बैंक खातों के विरुद्ध कई राज्यों में मामला दर्ज है।जो नेशनल साइबर क्राइम कंट्रोल पोर्टल में भी दर्ज है। पूर्व में इस गिरोह के कुमार दीपक, लखन चौरसिया, कुमार सौरभ, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, शिवम कुमार, प्रभात कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। झारखंड पुलिस साइबर फ्रॉड करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इतना ही नहीं, लगातार उन पर नजर भी रखने लगी है। पुलिस के इस प्रयास से ठगी में कमी आ रही है।
साइबर आपराधिक गिरोह का किंगपिन सन्नी यादव गिरफ्तार
18
previous post