Home Nationalअसीम मुनीर सड़कछाप आदमी: ओवैसी

असीम मुनीर सड़कछाप आदमी: ओवैसी

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली:एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के परमाणु हमले वाली धमकी को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा है कि मुनीर की भाषा सड़कछाप आदमी जैसी लग रही है। पाकिस्तानी आर्मी चीफ इन दिनों अमेरिका गए हुए हैं और वहां से भारत के खिलाफ लगातार आग उगल रहे हैं। जिस तरह से टैरिफ के मुद्दे पर अभी अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और भारत के बीच खटास पैदा हुई है, उसे देखते हुए लग रहा है कि मुनीर ट्रंप के इशारे पर भारत को गीदड़भभकी दिए जा रहे हैं।
सांसद ओवैसी ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर के बयानों को लेकर पीएनआई से कहा है, ‘दुर्भाग्यपूर्ण क्या है कि यह अमेरिका से हो रहा है, जो कि भारत का रणनीतिक साझीदार है। वह सड़कछाप आदमी की तरह बोल रहे हैं…हमें भी समझने की जरूरत है कि लगातार खतरे को देखते हुए जो कि हमें पाकिस्तानी सेना और डीप स्टेट की वजह से है, हमें अपना डिफेंस बजट बढ़ाना होगा, ताकि हम तैयार रह सकें।ओवैसी ने कहा कि सबसे बुरी बात ये है कि मुनीर इस तरह की धमकी अमेरिकी जमीन से दे रहे हैं। ओवैसी के मुताबिक, ‘मोदी सरकार की ओर से राजनीतिक जवाब आना चाहिए, सिर्फ विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है, सरकार को अपना विरोध दर्ज करना चाहिए और इस मुद्दे को अमेरिका के सामने मजबूती के साथ उठाना होगा।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS