Home Nationalविधानसभा अध्यक्ष 4 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष 4 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास

नवनिर्माण की घोषणा ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल।

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नाला: झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के गेरुवापहाड़ी हाई स्कूल मोड़ से बनकटा, सिमलकोंदा होते हुए बेगेजोरी तक की अत्यंत जर्जर और लंबे समय से उपेक्षित सड़क के नवीनीकरण का शिलान्यास रविवार 10 अगस्त को करेंगे। नाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों का सपना आखिरकार साकार होने जा रहा है। यह सड़क लगभग चार किलोमीटर लंबी है और पिछले कई वर्षों से इसकी स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई थी। गड्ढों से भरी और बरसात में कीचड़ से लथपथ इस सड़क पर आवागमन करना ग्रामीणों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका था। स्कूली बच्चों, किसानों और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुँचाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में इस मार्ग के नवनिर्माण की घोषणा ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है।इस सड़क निर्माण योजना को ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य) झारखंड सरकार की स्वीकृति मिली है। स्थानीय जनता का मानना है कि स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो के निरंतर प्रयास और पहल के कारण ही यह योजना धरातल पर उतर पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि श्री महतो ने क्षेत्र के विकास के लिए कई बार सरकार के समक्ष इस सड़क की दुर्दशा का मुद्दा उठाया था और आखिरकार इसे प्राथमिकता सूची में शामिल करवा लिया।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS