Home National1 सिंतबर से वॉशिंगटन डीसी नहीं जाएंगे एयर इंडिया के विमान

1 सिंतबर से वॉशिंगटन डीसी नहीं जाएंगे एयर इंडिया के विमान

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली: अगले महीने से एयर इंडिया की फ्लाइट वॉशिंगटन डीसी नहीं जाएंगी। एयरलाइन ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया है कि 1 सितंबर से दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी के बीच सीधी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर रहा है। संचालन से जुड़े कारणों के चलते एयर इंडिया ने यह फैसला लिया है। एयर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की है कि वह 1 सितंबर से दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी के बीच सीधी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर रहा है। यह फैसला कुछ संचालन से जुड़ी वजहों के चलते लिया गया है।इसके पीछे का मुख्य कारण एयर लाइन में विमानों की अस्थायी कमी बताया जा रहा है। कंपनी ने पिछले महीने ही अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों का आधुनिक तकनीक के हिसाब से रीफिट करने का काम शुरु किया है। इसके चलते लंबे समय तक एयरलाइन के कई विमान सेवा में नहीं रहेंगे। यह प्रक्रिया 2026 के अंत तक जारी रहेगी और इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर अनुभव देना है। इसके साथ ही पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र भी अब बंद हो गए है जिसके चलते लंबी दूरी की उड़ानों का रूट लंबा और जटिल हो गया है। इससे संचालन की दिक्कतें अधिक बढ गई हैं।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS