FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का शेड्यूल अभी फाइनल नहीं हुआ है। इससे ठीक पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बात की है। उन्होंने एक्स पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। जेलेंस्की ने बताया कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी बात की। हमने कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। ये मुद्दे थे – हमारे देशों के बीच सहयोग और दुनिया भर के राजनयिक मामले। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे लोगों के लिए जो प्यार और समर्थन दिखाया, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।पीएम मोदी ने भी जेलेंस्की से फोन कॉल पर हुई बातचीत की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया, ‘राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करके और हाल के घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर मुझे खुशी हुई। मैंने रूस-यूक्रेन संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत की दृढ़ स्थिति से उन्हें अवगत कराया। भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने के साथ-साथ यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।पीएम मोदी से बातचीत के बाद जेलेंस्की ने एक्स पर लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया कि ‘मैंने पीएम मोदी को बताया कि रूस हमारे शहरों और गांवों पर हमले कर रहा है। मैंने जापोरिज्जिया में बस स्टेशन पर हुए हमले के बारे में भी बताया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। रूस ने जानबूझकर एक पब्लिक प्लेस पर बम गिराया। ये सब तब हो रहा है, जब युद्ध को खत्म करने का एक मौका दिख रहा है। रूस युद्ध रोकने के बजाय, कब्जा करने और लोगों को मारने की अपनी इच्छा दिखा रहा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की फोन पर बात
10