Home Nationalरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया फैमिली प्रोटेक्शन लॉगबुक का अनावरण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया फैमिली प्रोटेक्शन लॉगबुक का अनावरण

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में फैमिली प्रोटेक्शन लॉगबुक का अनावरण किया। उन्होंने इसका अवलोकन भी किया और इस कार्य के लिए खूब सराहना की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है आज के आधुनिक युग में लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में इस तरह की पुस्तिका जिसमें आपकी जीवन का सारा संग्रह एक जगह समाहित है। इस तरह की सोच के लिए आपको बहुत धन्यवाद एक राजनेता को राजनीति के साथ सामाजिक कार्य भी करने चाहिए जो आप निरंतर करते आ रहे हैं। इस कार्य के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। इस लॉगबुक का वितरण रांची लोकसभा क्षेत्र में किया जाएगा। यह ऐसी पुस्तिका है, जिसमें परिवार के हर सदस्य का ब्यौरा एक साथ रखा जा सकेगा। परिवार की पूरी जानकारी का दस्तावेजीकारण एक साथ हो, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि मेरी सोच थी; जो अब मुहूर्त रूप धारण कर चुकी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इसका वितरण शुरू होगा।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS