Home Nationalग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय से मिले बंधु तिर्की

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय से मिले बंधु तिर्की

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
रांची। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आज राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। बंधु तिर्की ने इस दौरान पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझाव दस्तावेज सौंपा है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड जैसे प्रदेश के लिए पेसा कानून महत्वपूर्ण है। इसलिए पेसा कानून का प्रभावशाली तरीके से लागू होना जरूरी है। पंचायती राज विभाग ने बेहतर प्रयास किया है और इसी प्रयास को सफल बनाने के लिए उन्होंने कुछ जरूरी सुझाव दिए है। ये सुझाव ग्राम सभा की मजबूती और गांव के विकास सहित राज्य की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिहाज से बहुमूल्य है।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS