Home Nationalपीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया

पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर की बातचीत।

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन से संबंधित हाल के घटनाक्रमों से अवगत कराया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की।भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ऐसे में दोनों नेताओं की बीच हुई यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है।प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया। इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पुतिन के भारत यात्रा की पुष्टि की थी। हालांकि, पुतिन की भारत यात्रा की फाइनल तारीख की घोषणा नहीं हुई थी। पुतिन की यह यात्रा अमेरिका-भारत के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के बीच होगी।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से भारत पर रूस से ऊर्जा और रक्षा आयात कम करने के लिए दबाव डालने के प्रयासों किए जा रहे हैं। अब तो ट्रंप ने भारत पर जुर्माने के रूप में 25 फीसदी अधिक टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी जल्द ही मास्को की यात्रा पर जाने वाले हैं।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS