FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अगले उपराष्ट्रपति को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। जहां एक ओर केंद्र की सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अगला उपराष्ट्रपति चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है। तो वहीं दूसरी इंडिया गठबंधन भी एक संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है। उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए सात अगस्त से शुरू हुए नामांकन में तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन अब उन्हें बड़ा झटका लगा है।जिन तीन लोगों ने उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनका नामांकन चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम की धारा 5 (B) की उपधारा (4) के तहत खारिज कर दिया है। तमिलनाडु के सलेम के रहने वाले पद्मराजन और दिल्ली के मोती नगर इलाके के रहने वाले जीवन कुमार मित्तल ने अपने संसदीय क्षेत्रों की मतदाता सूची की प्रमाणित कॉपी अटैच की, जिसमें रजिस्टर्ड वोटर के रूप में उनका नाम था। लेकिन ये उपराष्ट्रपति चुनाव नोटिफिकेशन जारी होने से पहले की थीं। वहीं तीसरे शख्स राजशेखर जमानत की 15 हजार राशि नहीं जमा कर पाए। जिसकी वजह से उनका भी नामांकन खारिज हो गया।सूत्रों के अनुसार, एनडीए गठबंधन किसी राज्य के राज्यपाल या बीजेपी के किसी बड़े नेता को उपराष्ट्रपति के पद के लिए उम्मीदवार बना सकती है। सियासी गलियारों में उपराष्ट्रपति के पद के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और शेषाद्रि चारी का नाम भी रेस में शामिल है।
उपराष्ट्रपति चुनाव के तीन नामांकन हुए दाखिल और तीनों हुए खारिज
10
previous post