Home Nationalतिरंगा हमारा आन-बान और शान है- कमांडेंट याद राम बुनकर

तिरंगा हमारा आन-बान और शान है- कमांडेंट याद राम बुनकर

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
लातेहार। सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर के नेतृत्व में लातेहार शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा की शुरुआत किनामांड़ कैंप प्रांगण से की गई।जो मेन रोड और विभिन्न चौक चौराहों होते हुए थाना चौक तक गई।पुनः मेन रोड होते हुए ब्लॉक स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई।इस दौरान राष्ट्र भक्ति म्यूजिक और भारत माता की जय से पूरा शहर राष्ट्र भक्ति से सराबोर हो गया।तिरंगा यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारी और सीआरपीएफ जवान हाथों में तिरंगा लिए आगे बढ़ रहे थे। जो आकर्षण का केंद्र रहा। सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों को तिरंगा के साथ देखकर आम लोगों के मन में देश प्रेम का जज्बा चरम पर पहुंच गया। मौके पर कमांडेंट याद राम बुनकर ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन, बान और शान है। इसे सदा ऊंचा रखना हम सभी का कर्तव्य है ।मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी आरसी मिश्रा, सोमनाथ यादव ,जेके पांडेय समेत बड़ी संख्या मे

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS