Home Nationalएक महीने में स्वीकृत हुए 2 लाख से अधिक पीएम आवास : संजय सेठ

एक महीने में स्वीकृत हुए 2 लाख से अधिक पीएम आवास : संजय सेठ

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गत 15 जुलाई को मुलाकात की थी। तब उन्हें झारखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की स्थिति से अवगत कराया था। इस मुलाकात के दौरान झारखंड के 2,22,069 प्रतीक्षारत लाभार्थियों के लिए आवास स्वीकृत करने का आग्रह किया था। इस आग्रह के आलोक में झारखंड के दो लाख से अधिक प्रतीक्षारत लाभार्थियों के लिए आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर उनका आभार जताया। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प हर कच्चे मकान को छत मिले इसी संकल्प के साथ शिवराज सिंह चौहान आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि झारखंड की जनता की हर जरूरत और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS