Home Nationalजयराम महतो की पार्टी से चुनाव लड़ चुका सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर

जयराम महतो की पार्टी से चुनाव लड़ चुका सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामलों में वांछित भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सूर्या हांसदा को पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गिराया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने रविवार को सूर्या को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बरामद करने गई थी। जानकारी के अनुसार वो पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा, तभी पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूर्या हांसदा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सूर्या हांसदा ने 2019 में बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी का टिकट काट कर सूर्या हांसदा को दिया था। 2024 चुनाव में जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सूर्या हांसदा चुनाव लड़ चुके है।सूर्या हांसदा तीन बार चुनाव हार चुके थे। उन्होंने दो बार जेवीएम और एक बार भाजपा से अपनी किस्मत आजमाई थी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सूर्या हांसदा के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। 9 जनवरी 2020 को गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बहादुरचक के पास अडानी कंपनी की वाटर पाइपलाइन परियोजना में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था. जांच में सामने आया कि इस घटना की साजिश सूर्या हांसदा ने रची थी।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS