Home Nationalरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ देश भर के दो हजार एनसीसी कैडेट्स से मिले

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ देश भर के दो हजार एनसीसी कैडेट्स से मिले

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली। देशभर से 2000 की संख्या में एनसीसी के कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवक स्वतंत्रता दिवस में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे हैं। आज लाल किला पहुंचकर, केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ ने इनसे संवाद किया। इस दौरान भारत माता की जय और जय हिंद से लाल किला परिसर गुंजायमान रहा। एनसीसी के कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संवाद किया एवं राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना कि। इनसे आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के प्रति आप देश के युवाओं के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करें। हर युवा को इस लक्ष्य के लिए कार्य करने को प्रेरित करें। इस अवसर पर एनसीसी के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और माई भारत की निदेशक, वंदिता पांडे भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Newsletter

Laest News

@2025   FACT MEDIA .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS